पचमढ़ी/मध्य प्रदेशः राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र शिरोमणि पंडित श्री मित्रेश चतुर्वेदी जी की अनुमति से, पूर्व जूनियर कमीशन अधिकारी (भारतीय थल सेना) पंडित श्री अमित कुमार दुबे जी को नर्मदापुरम संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पंडित श्री अमित कुमार दुबे जी ब्राह्मण समाज के लिए समर्पित समाजसेवी हैं। उन्हें ब्राह्मण उत्पीड़न के खिलाफ संगठन के अभियान को गति देने और अधिक से अधिक विप्रजनों को संगठन से जोड़ने का दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रवेश मिश्रा जी ने बताया कि पंडित श्री अमित कुमार दुबे जी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्य प्रारंभ करने और एक नई संभागीय कार्य समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के सभी पदाधिकारियों ने पंडित श्री अमित कुमार दुबे जी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।