विधायक गोपाल शर्मा ने किया सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण


-सिविल लाइंस के स्वेज फार्म सर्किल पर स्थापित की गई 6 फीट ऊंची प्रतिमा
जयपुर (आकाश शर्मा)। सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। यह 6 फीट ऊंची प्रतिमा स्वेज फार्म स्थित सावित्रीबाई फुले सर्किल में 6 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित की गई।
कार्यक्रम संयोजक सिविल राइट्स सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सैनी ने बताया कि विधायक गोपाल शर्मा के प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है। प्रतिमा की स्थापना से माली-सैनी समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि 18वीं शताब्दी की महान समाजसुधारक, महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फुले महिला सशक्तीकरण की प्रबल पैरोकार थी। उनकी प्रतिमा का लोकार्पण सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक है। लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रतिमा स्थापित होने से समाज के प्रत्येक वर्ग में खुशी की लहरें हिलोरें ले रही हैं।


विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मकता बढ़ाने के सर्वोच्च ध्येय के साथ काम कर रही है। भारतीय संस्कृति की सर्वसमावेशी सोच हमारी प्रेरणा है। राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाले महान पूजनीय व्यक्तित्वों के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए हम सब प्रतिबद्ध और एकजुट हैं। विधायक शर्मा ने स्वेज फार्म सर्किल की सार-संभाल की जिम्मेदारी उठा रही सिविल राइट्स सोसायटी और माली-सैनी समाज का भी आभार व्यक्त किया।इस दौरान बड़ी संख्या में माली-सैनी समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी रहे उपस्थित :
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन निर्मल पंवार, सिविल राइट्स सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, महासचिव दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बीएल जाटव, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र सैनी, सचिव रमेश चंद्र गुप्ता, एडवोकेट ग्यारसी लाल सैनी, विधि सलाहकार एडवोकेट सुरेश चंद सैनी, जिला माली सैनी समाज के अध्यक्ष रोशन सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा लाल सैनी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन सैनी, सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था राजस्थान के अध्यक्ष सुरेश सैनी, राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा जयपुर के कोषाध्यक्ष बहादुरमल सैनी, ओम राजोरिया, संजय सैनी, बीएल सैनी, बीएल सैनी मंडावा, सेनि. एसई डीपी सैनी, पूर्व पार्षद भंवर लाल सैनी, पूर्व पार्षद रतन खटोलिया, डॉ नेमीचंद पंवार, शीला सैनी, कंचन टॉक, इंदू सैनी, विद्या सैनी, विजया सैनी, सुरेंद्र सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के अध्यक्ष अनुभव चंदेल, महासचिव पूनम कच्छावा, उपाध्यक्ष हनुमान सैनी, पार्षद रवि प्रकाश सैनी, कजोड़मल सैनी, गुलाब सैनी, कल्याण सहाय, लाली देवी, चंद्रकांता सैनी, नाथूराम सैन, केएल भाटी, सुनेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?