रानीगंज। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर विकास दत्ता के नेतृत्व में एक विशेष पुलिसिया कार्रवाई की गयी | जहां पुलिस ने विभिन्न अपराधीक घटनाओं में संलिप्त 171 लोगो को पकड़ा हैं | पहले पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा जिसके पास से अग्निअस्त्र भी बरामद हुए हैं | उसके बाद जामताड़ा के सक्रिय अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ा | उसके बाद एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को पकड़ा जिसके पास से चोरी की समान भी बरामद हुए हैं | वही जुआ के ठेक से दर्जनों लोगों को पुलिस ने पकड़ा | इसके अलावा छोटे-मोटे चोरी की घटनाओं मे जुड़े लोगों को पकड़ा | इसके अलावा अवैध शराब बिक्री एवं सेवन करने वाले दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ा | वही वारंट मैं जुड़े लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है | कुल मिलाकर 171लोगो को पुलिस ने पकड़ा है | जो रानीगंज थाना के विभिन्न इलाकों में इन घटनाओं को अंजाम दे रहे थे | वही अग्नि अस्त्र के साथ पकड़े गए अपराधी की पहचान सौरभ सिंह हैं | जिसके पास से पुलिस को एक पिस्टल एवं गोली भी बरामद हुए हैं | वह क्षेत्र के बल्लभपुर पेपर मिल के पास घूम रहा था | जहां किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था | उसके पहले ही पुलिस को गुप्त सूचना से जानकारी मिली एवं पुलिस ने उसे धर दबोचा | अब पुलिस इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है |