जेपी नड्डा ने ऐतिहासिक बेलूर मठ में की पूजा

कोलकाता । दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को ऐतिहासिक बेलूर मठ में पूजा अर्चना की है। उन्होंने यहां स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमाओं पर शीश नवाया और यहां मौजूद पुजारियों और सन्यासियों के साथ मठ का भ्रमण भी किया है। गुरुवार को दिन की शुरुआत नड्डा ने बेलूरमठ दौरे के साथ की है। यहां उनके साथ पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे जिनमें संजय सिंह और अन्य शामिल थे। पूजा पाठ के बाद कुछ देर तक उन्होंने बेलूर मठ में समय बिताया और यहां मिशन के संतो से बात की।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त के करीब साल भर बाद जेपी नड्डा पहली बार बंगाल आए हैं। उन्होंने राज्य नेतृत्व संग बुधवार को बैठक की है और आश्वस्त किया है कि बंगाल भाजपा के संघर्ष में केंद्रीय नेतृत्व मजबूती से खड़ा है। राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों के लिए उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। साथ ही राज्य में सरकार गठन का दावा भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?