कंचनजंगा स्टेडियम मेला मैदान में पुष्प महोत्सव 13 फरवरी से 

 

सिलीगुड़ी, 07 फरवरी । पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी स्थित कंचनजंगा स्टेडियम मेला मैदान में क्षेत्र के फूल प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पुष्प महोत्सव अपने 41 वर्ष में प्रवेश करेगी। पुष्प महोत्सव 13 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगी। सिलीगुड़ी हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की ओर से कंचनजंगा स्टेडियम मेला ग्राउंड में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हॉर्टिकल्चर सोसाइटी के तरफ से शुक्रवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान हॉर्टिकल्चर सोसाइटी के सचिव प्रशांत सेन, अध्यक्ष नांटू पाल, उपाध्यक्ष बापी पाल समेत अन्य मौजूद थे।
सिलीगुड़ी हॉर्टिकल्चर सोसाइटी के अध्यक्ष नांटू पाल ने कहा कि 41वां पुष्प महोत्सव -2025, 13 फरवरी से 18 फरवरी तक सिलीगुड़ी कंचनजंगा स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी इस महोत्सव में फूलों की एक से बढ़कर एक किस्म रहेगी। इसके साथ ही फलों और सब्जियों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी। पहाड़ से लेकर समतल इलाकों से फूल व्यापारी भाग लेंगे। इस बार स्टॉलों की संख्या 85 से बढ़ाकर 101 कर दी गई है। फूल, फल और पेड़ों की कुल 79 प्रजातियां रहेगी। वहीं, पुष्प महोत्सव के बीच कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?