Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ममता कुलकर्णी के खिलाफ बड़ा एक्शन हो गया है। उन्हें महामंडलेश्वर पद से हटाने के साथ ही किन्नर अखाड़े से भी बाहर कर दिया गया है।
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता के खिलाफ यह एक्शन लिया है। उन्होंने ममता के अलावा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही ऐलान किया कि अब नए सिरे से किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा।
https://x.com/ANI/status/1885226336555499654?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1885226336555499654%7Ctwgr%5Eeb85f0395fbc82fd61171ed09a1699007241b184%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
ये हैं वो तीन गलतियां
- ममता को वैजन्ती माला की जगह रुद्राक्ष की माला पहनाई गई
- ममता कुलकर्णी का मुंडन भी नहीं करवाया गया
- वैराग्य की दिशा के बजाय सीधा महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई
हाल ही में महाकुंभ में संन्यास लिया था
कहा जा रहा है कि बाल न मुंडवाने की वजह से ममता के खिलाफ यह एक्शन हुआ है। बतातें चलें कि एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने ग्लैमर की दुनिया छोड़ हाल ही में महाकुंभ में संन्यास लिया था। ममता ने संगम पर पिंडदान की रस्म भी निभाई थी। सन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को नया नाम श्री यमई ममता नंद गिरि मिला था। ममता को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि उनके महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से विवाद जारी था।
