चुनाव से पूर्व सुरक्षा बढ़ी: सिलीगुड़ी में केंद्रीय बलों की तीन कंपनी  पहुंची

सिलगुड़ी, 28 फरवरी। विधानसभा चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही उत्तर बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अंतिम मतदाता सूची जारी होते ही सिलीगुड़ी महकम के नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी और फांसीदेवा इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तीन कंपनियां पहुंच गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मालबाजार से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक कंपनी खोरीबाड़ी पहुंची, जबकि दूसरी कंपनी फांसीदेवा में तैनात की गई है। खोरीबाड़ी के जेआर हिंदी हाई स्कूल और फांसीदेवा किसान बाजार में जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं सिक्किम से 97 जवानों की एक कंपनी नक्सलबाड़ी पहुंची है। इन जवानों के रहने की व्यवस्था नक्सलबाड़ी कॉलेज में की गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार से केंद्रीय बल फांसीदेवा और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों और सीमावर्ती इलाकों में रूट मार्च शुरू करेंगे। प्रशासन का कहना है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *