गणतंत्र दिवस पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर किया पूजन, पूजा पंडाल में दिखा अखंड भारत के विभाजनों की झांकी

चित्तरंजन : भारत माता पूजन कमेटी चित्तरंजन द्वारा रेल नगरी में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर लगातार तृतीय वर्ष राष्ट्रीय उत्सव के रूप में देशभक्तों ने भारत माता पूजन का आयोजन किया। चिरेका नगर में पूजा पंडाल को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में भारत माता के प्रतिमा के पंडाल स्थल पर भारत के कब-कब विभाजित हुआ इसका मैप सहित वर्ष को दर्शाया गया था, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है। शेर पर सवार हाथ में भगवा रंग का झंडा लिए भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई एवं विधि विधान से इसकी पूजा की गई। साथी पूजन स्थल पर गणतंत्र दिवस का झंडोततोलन भी किया गया। सोमवार को पूजन उत्सव के द्वितीय दिन संध्या में आरती पूजन के बाद खिचड़ी भोग का सामूहिक का आयोजन किया गया और भारत माता को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस तरह का आयोजन से समाज में देशभक्ति का एक नया रंग देखने को मिला। जिसे युवा आयोजन कर्ताओं ने अपने सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *