कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हथियारों के साथ सात को किया गिरफ्तार

आसनसोल । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रियता दिखाई जा रही है। इसी कड़ी में कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फाड़ी की पुलिस ने हथियारों के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लच्छीपुर दिशा के पास कुछ लोग हथियारों के साथ इकट्ठा हुए हैं। पुलिस उक्त जगह पर छापामारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक राइफल और एक 7 एमएम पिस्टल बरामद किया गया।  वहीं कुछ कारतूस भी बरामद हुए। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके पास से दो चार पहिया वाहन भी जप्त किया गया। पुलिस सूत्र के अनुसार यह लोग इन दो वाहनों में बैठकर यौन पल्ली आए थे। पुलिस के पास हथियार होने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। शनिवार को सातों आरोपितों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *