आदिवासी समुदाय के लोगों ने आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए जामुड़िया थाने में ज्ञापन सौंपा

जामुड़िया। जामुड़िया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए आदिवासी समुदाय के लोग शनिवार को मिलन समिति मैदान में एकत्र हुए।  यहां से एक रैली निकाली गई और जामुड़िया बाज़ार होते हुए जामुड़िया पुलिस थाना पहुंची और थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस उपरांत  जामुड़िया पुलिस थाना प्रभारी सौमेंद्रनाथ ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा गया.उनकी मांगों में भू माफिया थे जो उन लोगों की जमीन पर कब्ज़ा कर रहे है  ज्ञापन के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि भू माफिया आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं उनके पूजा स्थल पर भी कब्जा किया जा रहा है उन्होंने आदिवासियों के लिए संविधान में जो कानून बनाए गए हैं उनको लागू करने की मांग की।  इस मौके पर आदिवासी समाज के संगठन के नेता लुखु बेसरा ने कहा कि आज कुछ मांगों के समर्थन में जमुरिया थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा गया उन्होंने कहा कि बोरिंगडांगा मैं आदिवासी समाज के पूजा स्थल पर जमीन माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है इसके इसके  साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के किसानों के जमीनों पर भी जमीन माफिया कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आदिवासी समाज के जो मुखिया हैं वह देश के संविधान के अनुसार आदिवासी समाज का संचालन नहीं कर रहे हैं वह चाहते हैं कि आदिवासी समाज का संचालन देश के संविधान के अनुसार किया जा सके वहीं उन्होंने यह मांग भी राखी की जिन जमीनों पर आदिवासी समाज के लोग सदियों से रहते आए हैं विकास के नाम पर उन जमीनों से उन्हें न हटाया जाए इस मौके पर यहां मानिक हेराम, बब्लू हासदा, लखु बेसरा, तपन मद्दी, मंगल किस्कू सहित अन्य आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *