बराकर स्टेशन परिसर में मनाई नेताजी जयंती, कुल्टी नपा के पूर्व अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

बराकर। बराकर स्टेशन परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नेताजी कल्चरल एसोसियेशन की तरफ से नेताजी जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय ध्वज कुल्टी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मधुर कांत शर्मा ने फहराया। साथ ही बच्ची तरणिजा शर्मा ने नेताजी की मूर्ति पर सर्वप्रथम माल्यार्पण किया। शर्मा ने देश की आजादी में नेताजी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि नेताजी ने देश ही नहीं समूची दुनिया के भारतीयों को जागृत किया और आजाद हिंद फौज का गठन कर भारत की आजादी के लिए साहसिक लड़ाई लड़ी थी। युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। भारत को नई दिशा देने में नेताजी के समाजवादी विचारों पर चलकर विकास करने की आवश्यकता है। मौके पर संजय सरैया, शंकर नियोगी, संजय केशरी, विनोद बजाज, गिरधारी बर्मन, राजू सिंह, राजेश शर्मा, बिल्लू शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *