श्रीपुर छातिमडंगा में धूमधाम धाम से मना डेग फातिहा

जामुड़िया।मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी के सालाना उर्स के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी श्रीपुर छातिमडंगा में डेग फातिहा का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर बड़े ही धूमधाम से डेग फातिहा होता है जिसकी याद में आज सभी जगहों पर डेग फातिहा करवाया जाता है। स्थानीय निवासी मोहम्मद नूरुद्दीन ने कहा कि सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का सालाना उर्स के मौके पर कुरआन-ख्वानी एवं फातिहा का आयोजन किया गया। हमलोग पिछले 18 वर्षों से यहां डेग फातिहा करवाते आ रहे है। जो शख्स अल्लाह और उनके वलियों के बताएं हुए रास्तें पर चलते है उनको किसी दूसरे के सामने अपना हाथ फैलाना नहीं पड़ता है। दुनिया भर के लोग अजमेर शरीफ जाकर ख्वाजा साहब की दरगाह पर मुराद मांगते हैं और गरीब नवाज के दरगाह में सभी की दुआएं कुबूल होती है।
इस मौके पर मोहम्मद साजिद,मोहम्मद वाजिद,मोहम्मद शाहबुद्दीन उर्फ मुन्ना, मोहम्मद अजहर,मोहम्मद तौसीफ मोहम्मद अरमान,मोहम्मद चांद,मोहम्मद जावेद,मोहम्मद शाहीद, मोहम्मद आतिफ हुसैन, आशिफ इराकी, दानिश असलम,शमीम खान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *