रानीगंज ट्रैफिक गार्ड प्रभारियों समेत एडीपीसी के 36 एसआई, एएसआई का तबादला

 

आसनसोल ।  आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट 36 सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया। पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने शुक्रवार को इस संदर्भ में सरकारी आदेश जारी किया गया। आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी चिन्मय मंडल को कुल्टी ट्रैफिक गार्ड का नया OC बनाया गया है।रानीगंज ट्रैफिक गार्ड प्रभारी चित्ततोष मंडल का तबादला आसनसोल दक्षिण थाने में किया गया है जबकि उनके स्थान पर कुल्टी ट्रेफिक गार्ड के ओसी अनंत कुमार राय को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बराकर ट्रैफिक गार्ड के ओसी मोहम्मद अली का तबादला आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के लाइन में किया गया है।  दुर्गापुर सब ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी विनय लायक लायक का तबादला रानीगंज ट्रैफिक गार्ड, चितरंजन ट्रैफिक कार्ड के प्रभारी अरुण कुमार मंडल और दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड में तैनात सब इंस्पेक्टर विश्वनाथ दास का ट्रांसफर आसनसोल- दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट लाइन में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *