भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राजनीति के साथ सेवा के लिए भी जानी जाती है : सांसद दर्शन सिंह

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले सांसद

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने केसरिया दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया। इसके बाद संगठन और पार्टी से संबंधित गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है। पोलिंग बूथ का कार्यकर्ता और पदाधिकारी जब बूथ पर मन लगाकर काम करते है तब जाकर पार्टी चुनावों में विजय होती है। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राजनीति के साथ सेवा के लिए भी जानी जाती है। सांसद ने संगठन में समाज के सभी वर्गों के साथ- साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई।

मनोज दुबे 
सीनियर जर्नलिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?