
कोलकाता। पंजाबी साहित्य सभा का एक कार्यक्रम खालसा इंग्लिश स्कूल के सभागार में हुआ। इसके पहले सत्र में खालसा स्कूल के कुछ चुनिंदा छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्हें साहित्य सभा के प्रमुख सदस्यों ने अपनी पढ़ाई के साथ साहित्य, संस्कृति से भी जुड़ने की ओर प्रेरित किया जिससे लेखकों ,संस्कृति कर्मियों की एक भावी पीढ़ी तैयार हो सके। इस तरह की चर्चा से छात्र काफी उत्साहित हुए और इस दिशा में अपने प्रयास करने की सहमति प्रकट की। उनकी इस सहमति पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका रवनीत कौर ने अपना भरपूर सहयोग देने का वचन दिया।
कार्यक्रम में दूसरे सत्र में सरदार गुरदीप सिंह संघा की अध्यक्षता में एक काव्य संध्या हुई, जिसमें समाज में हो रहे रिश्तों के विघटन, देश की तात्कालिक घटनाओं तथा गुरु नानक देव के जीवन से संबंधित रचनाएं प्रस्तुत की गईं। इसमें शिरकत कर रहे थे सर्वश्री जगमोहन सिंह गिल, रावेल पुष्प, गुरमीत सिंह, भूपेंद्र सिंह बशर ,मनप्रीत सिंह सिद्धू, दविंदर सिंह बराली, रुपिंदर कौर राय, सुनीता शाह, मनप्रीत सिंह सिद्धू,महेंद्र सिंह पूनिया, अवतार सिंह रामूवालिया तथा कुलमीत सिंह ग्रेवाल।
