
आसनसोल। आसनसोल नगर निगम की ओर से लोक आस्था के महापर्व के छठ पूजा के मद्देनज़र पांच टेबलों रवाना किया गया। छठ पूजा की भक्ति को दर्शाने वाली 5 विशेष टेबलों गाड़ियों को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपमेयर वशिमुल हक, पार्षद दिलीप बराल, निगम के कार्यपालक बीरेंद्र अधिकारी, प्रबाल बोस सहित आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। ये गाड़ियाँ आसनसोल नगर निगम के पूरे 106 वार्डों में भक्तिमय गीतों और छठ मईया के भजनों की गूंज के साथ लोगों को छठ पर्व की महत्ता का संदेश देंगी।इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि छठ पूजा को देखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से पांच टेबलों रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती है कि धर्म सभी का व्यक्तिगत विषय हो सकता है। लेकिन उत्सव में सभी शामिल हो सकते है। इस को ध्यान में रखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर उत्सव पर टेबलों रवाना किया जाता है। पांच टेबलों रवाना किए गए जो आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्ड में घूम कर लोगों में छठ पूजा की जागरूकता फैलाएगा।
