अंडाल मे सिंघारण नदी पार करने के दौरान व्यक्ति डूबा, खोज जारी

अंडाल । अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर ब्रिज के पास सिंघारण नदी पार करने के दौरान नदी के पानी के तेज बहाव के साथ अंडाल के दामोदर कॉलोनी निवासी देवाशीष दत्ता उर्फ बुबाई(40) गुरुवार रात 11 बजे अपने स्कूटी सहित डूब गया। सूचना मिलते इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। रात होने के कारण खोजने में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार की सुबह गोताखोर मौके पर पहुंची और लापता हुए देवाशीष दत्ता के तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि गुरुवार रात 11 बजे देवाशीष दत्ता उर्फ बुबाई(40) अपने काम से लौट रहा था। नदी पार कर उसे अपना घर अंडाल दामोदर कॉलोनी जाना था। लेकिन रात नदी का पानी ज्यादा होने से वह स्कूटी के साथ नदी में डूब गया। शुक्रवार की सुबह से गोताखोर की मदद से उनकी खोज जारी है। नदी के पास सें उनकी स्कूटी और बैग को निकाल लिया गया। यहां बता देना जरूरी है कि पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सिंघारन नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई है और नदी उफान पर है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि अंतिम खबर मिलने तक उनका कोई आता पता नहीं चल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *