सांकतोड़िया: रविवार को शीतलपुर स्थित दामोदर नदी में स्नान करने के दौरान डूबे दो युवकों का शव सोमवार को सिविल डिफेंस की सहायता से नदी से निकाल लिया गया। दोनों युवक दोस्त थे और विगत कई दिनों से नदी स्नान के लिए जाया करते थे। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृत युवकों में एक सोदपुर वर्कशॉप का रहने वाला अंश कुमार जबकि दूसरा झारखंड के रांची के रहने वाला 24 वर्षीय किशन यादव था।
जानकारी के अनुसार रविवार को किशन यादव और अंश कुमार शीतलपुर 4 नंबर स्थित दामोदर नदी में स्नान करने गए। जहां स्नान करने के दौरान वे दोनों नदी में डूब गए। इसकी खबर स्थानीय पुलिस तथा सिविल डिफेंस को मिली। सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पर पहुंच कर खोजबीन शुरू कर दिया। नदी का पानी मटमैला होने के कारण उन्हें देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। रात को शव निकाला नहीं जा सका।
पर सोमवार सुबह होते ही दोनों शवों को सिविल डिफेंस के कर्मियों ने ढूंढ निकाला।
मृतकों में रांची का रहनेवाला किशन यादव पोस्ट ऑफिस में काम करता था। जबकि अंश कुमार सोदपुर वर्कशॉप का रहने वाला था। बताया जाता है कि किशन यादव और अंश कुमार दोनों दोस्त थे।
वे पिछले 3 दिनों से शीतलपुर स्थित दामोदर नदी में स्नान करने जाया करते थे। इस बीच रविवार को स्नान करने के दौरान दोनों दामोदर नदी में डूब गए।