लोयला स्कूल में दुर्गात्सव कार्यक्रम का आयोजन

 

चिरकुंडा।चिरकुंडा स्थित लोयला स्कूल तालडांगा में शारादीय दुर्गापूजा के अवसर पर सोमवार को दुर्गात्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मां दुर्गा के विभिन्न रुपों का प्रदर्शन नृत्य के माध्यम से किया। बच्चों की प्रस्तुति देख अभिभावक एवं उपस्थित बच्चे भाव बिभोर हो गए। मौके पर उपस्थित स्कूल के प्राचार्य जानी पी देवासिया एवं फादर ए अल्फान्स ने कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है। ये दस दिनों तक चलने वाला पाक पर्व है। दुर्गा मां अच्छाई के प्रतिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *