ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई

आसनसोल। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(ईसीएल) में महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई। जिसमें कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता, निदेशक (वित्त/ कार्मिक) मो. अंज़र आलम, निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि रॉय, मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रम संघ के प्रतिनिधी, ईसीएल मुख्यालय के सफ़ाई मित्रों के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ शुरू हुई तथा कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक द्वारा मुख्यालय में कार्यरत करीब 70 सफाई मित्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 जो कि 17 सितंबर, 2024 से 02 अक्टूबर, 2024 तक मनाया गया, का समापन भी हुआ। कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि सिर्फ स्वच्छता अभियान के दौरान ही नहीं बल्कि अभियान के उपरांत भी सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों की साफ सफाई का ध्यान रखें और भारत सरकार द्वारा निर्देशित आज से शुरू हो रहे स्पेशल कैम्पैन 4.0 के कार्यान्वयन चरण के दौरान मापदंडों का पालन करते हुए दिए हुए लक्ष्यों को हासिल करें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ईसीएल मुख्यालय के प्रांगण को स्वच्छ रखने के लिए मौजूद सभी सफाई मित्रों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *