36 घंटे की बारिश के बावजूद ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ की अडिग सेवा: आदिवासी गांवों में पौष्टिक भोजन का वितरण

रानीगंज। लगातार हो रही बारिश के बावजूद, ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ रानीगंज सामाजिक संस्था ने अपने शिक्षा और सेवा के मिशन को जारी रखते हुए बंकुड़ा जिले के रघुनाथ चौक के दूरस्थ आदिवासी गांव में एक पौष्टिक भोजन का आयोजन किया। इस पहल के तहत, लगभग 260 गांववासियों को स्वादिष्ट प्रसाद प्रदान किया गया, जो गांव के स्वास्थ्य और समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से था। इसके अतिरिक्त,मेजिया थाना के आदिवासी गांव शिवडांगा में भी स्थानीय निवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान संस्था के संस्थापक वासुदेव गोस्वामी ने 36 घंटे की निरंतर बारिश के बावजूद इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया,यह बताते हुए कि “जिव की सेवा ही शिव की पूजा है।इस सेवा ने संस्था की प्रतिबद्धता और समर्पण को उजागर किया,और उनके आदर्श वाक्य को जीवन में उतारते हुए, गांववासियों को प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप दा ने संस्था की सराहना की और कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भोजन पहुंचाकर संस्था ने समर्पण और सेवा की एक मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *