हिंदी दिवस पर ‘शब्दाक्षर’ का काव्य अनुष्ठान


कोलकाता: रविवार की शाम ‘शब्दाक्षर’ पश्चिम बंगाल ने हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर, राम गोपाल मंच हावड़ा कोर्ट में काव्य अनुष्ठान आयोजित किया। ‘शब्दाक्षर’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह की मंच उपस्थिति में दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष डॉ .उर्वशी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस साहित्यिक काव्य-अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य अश्वनी कुमार राय व ‘शब्दाक्षर’ के प्रदेश सचिव पार्थ सारथी उपाध्याय ‘मौसम’ आयोजक- संयोजक के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम का सफल संचालन ‘शब्दाक्षर’ दक्षिण कोलकाता के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार धानुक ने किया व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संगठन मंत्री मंत्री अवधेश मिश्रा ने ज्ञापित किया। हिंदी दिवस को समर्पित इस काव्य समारोह में मंचासीन पदाधिकारियों के साथ कोलकाता महानगर के जिन नामचीन रचनाकारों ने काव्य-पाठ किया उनमें से विशेष उल्लेखनीय नाम हैं-अवधेश मिश्रा ‘सबरंग’, कवि ‘मौसम’ डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव, डॉ.शाहिद फरोगी, अश्वनी कुमार राय, प्रिया श्रीवास्तव, ओम प्रकाश चौबे, अबुल कलाम, जीवन सिंह, दीप चंद सोनकर, फिरोज अख्तर, धर्म देव सिंह, पंकज कुमार राय, अनीसा साबरी व संगीता व्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *