राधा रानी के भजनों से गूंजा श्री बिहारीजी मंदिर

कोलकाता, 12 सितंबर (शंकर जालान)। मध्य कोलकाता के पाथुरियाघाट स्ट्रीट श्री बिहारीजी मंदिर में बुधवार को धूमधाम से राधा अष्टमी महोत्सव मनाया गया।  विभिन्न तरह के फूलों का भव्य व दिव्य श्रृंगार की वजह से श्री बिहारीजी मंदिर बरसाना जैसा नजर आ रहा था। अखंड ज्योति और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के भोग के बीच कई गायकों ने राधा रानी के  कर्णप्रिय भजन सुना कर  वातावरण को भक्तिमय बनाया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव को विराम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *