अंडाल के बाबुइसोल इलाके में ईसीएल कर्मी ने अपनी पत्नी की गला घोट कर खुद को लगाई फांसी

अंडाल । अंडाल थाना क्षेत्र के मदनपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बाबुइशोल कॉलोनी में ईसीएल कर्मी ने पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगाई। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।मृत महिला का नाम बसंती चंद (42) है, मृत व्यक्ति का नाम धनंजय चंद (53) है, गुरुवार की सुबह ईसीएल कर्मी धनंजय चंद के घर से उनका और उनके पत्नी का शव बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। ईसीएल कर्मी धनंजय चंद्र की पत्नी बसंती चंद्र के भाई का कहना है कि उनकी बहन और उनके पति के बीच आए दिन पैसों को लेकर झगड़े होते थे। वह मेरी बहन को बार बार मायके से पैसा लाने को कहता था शराब के नशे में मेरी बहन की पिटाई करता था। जिसको लेकर घर मे अशांति बनी रहती थी। इस घटना आशंका जताई जा रही है कल रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा जिसके बाद धनंजय चंद्र अपनी पत्नी बसंती चंद्र का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *