पुलिस दिवस के अवसर पर सेफ ड्राइव सेव लाईफ के तहत जामुड़िया ट्रफिक गार्ड की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

जामुड़िया। पुलिस दिवस के शुभ अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रायजिग डे उत्सव के रूप में एक सितंबर से सात सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सेफ ड्राइव सेव लाईफ के तहत जामुड़िया ट्रफिक गार्ड की ओर से नंदी पार्क स्थित फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस खेल में कुल 8 टीमो ने हिस्सा लिया था।इस खेल का उद्घाटन एडीसी ट्रफिक प्रदीप कुमार मंडल ने फिता काट कर किया।इसमें फायंल पहुंचने वाले विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रोफी प्रदान किया जाएगा।इस मौके पर सीआई सुशांतो चटर्जी,जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, टीआई राना अंबिका दता,थाना के मेजों बाबू एस बन्धोपाधय,जामुड़िया ट्रफिक ओसी प्रोसेंजित मंडल, चुरुलिया फाड़ी प्रभारी सुसोभन बैनर्जी,श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेघनाथ मंडल,केंदा फाड़ी प्रभारी लक्खी नारायण दे,एएसआई सैकत धीवर,मृदुल चक्रवर्ती, हेमंत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *