कोलकाता ट्रांसलेटर्स फ़ोरम की नई कार्यकारिणी का गठन

कोलकाता 20 अगस्त।कोलकाता ट्रांसलेटर्स फ़ोरम की पंजीकरण के पश्चात पहली बैठक धर्मतल्ला के कॉफी हाउस में हुई, जहां नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। निम्नलिखित पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया-  अध्यक्ष: रावेल पुष्प , कार्यकारी अध्यक्ष: श्यामल भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष द्वय:  चंद्रशेखर भट्टाचार्य तथा सुधांशु रंजन साहा, साधारण सचिव: तृष्णा बसाक,संयुक्त सचिव द्वय: जया चौधरी तथा सौम्यजीत आचार्य, कोषाध्यक्ष:  डॉ नवनीता सेनगुप्ता, सदस्य: फटिक चौधरी, लिपिका साहा, डॉ. तन्मय बीर तथा बप्पादित्य राय विश्वास।

गौरतलब है कि कोलकाता ट्रांसलेटर्स फ़ोरम देश की अलग-अलग भाषाओं तथा विश्व की अन्य भाषाओं से भी अनुवाद का कार्य कर एक दूसरी भाषा के साहित्य, संस्कृति के बीच सेतु- बंधन का कार्य पिछले कुछ वर्षों से लगातार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *