
कोलकाता, १८अगस्त : अपने चिकित्सा क्षेत्र के सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुए सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने श्रावण माह के शुभावसर पर कावंड़ियों के सेवार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का ६ सप्ताह व्यापी वृहत आयोजन किया। ज्ञात रहे की श्रावण माह के अवसर पर सेवरापुली से तारकेश्वर धाम तक ( करीब ४२ किलोमीटर ) कांवड़ लेकर जल यात्री पैदल चलते हैं। इस मार्ग पर कांवड़ियों के सहायता हेतु प्राथमिक चिकित्सा की अति आवश्यकता होती है। इसी मार्ग पर हरिपाल अंचल के माल्या स्टेशन के निकट श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति का विश्रामस्थल स्थित है, जहां प्रति सप्ताह लाखों की संख्या में कांवड़िए विश्राम का लाभ उठाते हैं। इसी विश्रामस्थल के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोसाइटी बेनिफिट सर्किल ने अपने चिकित्सालय में, एवं विश्रामस्थल के अंदर दो स्थानों में निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा का आयोजन किया। जिसमें ३४२७२ कांवड़ियों की चिकित्सा सेवा की गई। संस्था के सभापति बिमल दीवान सेवा कार्यों में तन मन धन से लिप्त रहते हैं। उनके साथ संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गोयनका, सुभाष सावलदावाला, दुर्शी चंद्र अग्रवाल, विनोद खंडेलवाल, राज किशोर सिंघानिया, मनीष धानुका, संजय अग्रवाल(पोस्ता), महेश गोयनका, चुन्नी लाल पटेल (मामू), संजय अग्रवाल(नीम का थाना), प्रकाश सांगानेरिया, सचिन अग्रवाल, मोहित सुरेका, तारक नाथ गुप्ता, विनय संथालिया, हरी नारायण दुबे, मनोज चौधरी, विनोद अग्रवाल, बालकिशन पोद्दार, नथमल लोहिया, आनंद मसकारा, सुशील जोशी, महेश पंचलांगिया, उमा शंकर जोशी, सजन अग्रवाल, दीपक जालान आदि ने शिविर को सफल बनाने में तन मन धन से अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई। इस शिविर के साथ साथ संस्था प्रत्येक माह की भांति १५८ चश्मों का निःशुल्क वितरण भी किया। जो ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए अति लाभदायक रहती है। सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान (चीकू) ने दी।

