पुरुलिया : झालदा नगर पालिका के कर्मचारियों ने मंगलवार को झालदा के विभिन्न जलाशयों में डेंगू से बचाव के लिए गप्पी मछली छोड़ा। झालदा नगर पालिका के मेयर सुरेश अग्रवाल ने कही। उन्होंने आगे जानकारी दी की झालदा नगर पालिका डेंगू की रोकथाम के लिए तैयार है, इसलिए पहले चरण में नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों में 56 हजार गप्पी मछलियां छोड़ने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी सर्वेक्षण कर घर घर जाकर शहरवासियों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहे हैं। झालदा में डेंगू पैर न पसार सके, इसके लिए घर के विभिन्न स्थानों और जल भंडारण व्यवस्था की जांच की जा रही है। मच्छरों को मारने के लिए सीवेज और रुके हुए पानी में मच्छड़ नाशक का छिड़काव किया जा रहा है। हालांकि, झालदा नगर निगम क्षेत्र में डेंगू का असर नही है। फिर भी, जागरूक रहना अच्छा है।
हमलोग भी प्रस्तुत हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है और उनके माध्यम से क्षेत्र को जानकारी दी जा रही है।