सिविल लाइंस क्षेत्र में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया संकल्प

सिविल लाइंस स्थित केशव सामुदायिक भवन में हुई बैठक में बनाई गई योजना

जयपुर (आकाश शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प किया गया है। अभियान को लेकर शुक्रवार शाम को सिविल लाइंस स्थित केशव सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई।

 

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देशभर में करोड़ों पेड़ लगाए जाने के महाभियान का आगाज हो चुका है। इसी क्रम सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासियों द्वारा इस महाभियान में एक लाख पौधे लगाकर अपना योगदान किया जाएगा। क्षेत्र के सभी विद्यालयों, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं और आम जन को इस महाभियान के प्रति जागरूक करते हुए जाेड़ने का कार्य किया जा रहा है।


विधायक शर्मा ने कहा कि एक लाख पौधे लगाने के लिए स्थानों का चयन सभी वार्ड, बूथ और पन्ना स्तर तक के कार्यकर्ता, स्कूलों के मैदान, पार्कों और सड़क किनारे ग्रीन बैल्ट पर किया जाएगा।

बैठक में बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता, आम जन और सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?