मैथन आदर्श सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण

मैथन : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैथन आदर्श सेवा समिति द्वारा मैथन के कई जगहों पर आज वृक्षारोपण किया गया। इस वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम में कई महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम रांची कॉलोनी, मिनी मार्केट, नेताजी नगर, डीवीसी + 2 उच्च विद्यालय तथा गोगना छठ घाट पर मेहगनी, आम, पीपल , बेल आदि वृक्ष लगाया गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मैथन थाना प्रभारी आकृष्ट अमन, सी.डब्ल्यू.सी. के निदेशक शशि राकेश, डीवीसी उच्च विद्यालय के प्राचार्य आई.बी.झा, डीवीसी के पूर्व महा-प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह, समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल, सचिव शंकर गांगुली, सह-सचिव सह डीवीसी के पूर्व सुरक्षा अधिकारी गोरा चंद मंडल , कनीय अभियंता अभिषेक राय व सम्पा राय, सामाजिक संगठन प्रचेष्ठा के सचिव अंजना मुखर्जी, संगठन सचिव संगीता गांगुली, संरक्षक रेवा सेनगुप्ता ,प्रमोद देवी ,कोमल कुमारी, अंजलि लाल, खमा माहतो, फनी भूषण मंडल, सुदामा शर्मा, आई.बी. चौधरी ,लक्ष्मण प्रसाद, विपुल मंडल, नारू चक्रवर्ती, जग्गू तूरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?