गुरू नानक स्कूल में दसवीं के बच्चो को किया गया सम्मानित

 

चिरकुंडा। चिरकुंडा के सरसापहाड़ी स्थित गुरु नानक मिशन स्कूल में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दसवीं में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।स्वागत नृत्य द्वारा सम्मान समारोह का स्वागत किया गया । स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह उर्फ निम्मा सिंह व प्राचार्या रेशमी सिंह द्वारा बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । संचालन संचिता नन्दी ने किया । प्राचार्या सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर ओमियो घोष, बिनोद कुमार, निवेदिता शर्मा, उर्मिला, अमित मुखर्जी, रविंद्र प्रधान, संजीत, विशाल झा, मौसमी चटर्जी, त्रिलोचन सिंह, सतपाल कौर, मीनाक्षी शर्मा सहित वरीय कक्षा के स्कूली बच्चे व अन्य मौजूद थे । जिन बच्चों को सम्मानित किया उनमें प्रिंस राज, सनिस कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, करणवीर सिंह, अभय कुमार साव, चांदनी कुमारी, आयुष कुमार उपाध्याय, अंशिका कर्मकार, आदित्य राज व माही यादव शामिल है । बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *