रानीगंज में आनंदलोक अस्पताल में पेन क्लिनिक का उद्घाटन

 

रानीगंज। रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल में नवनिर्मित पेन क्लिनिक का उद्घाटन उद्योगपति महेंद्र शर्मा और आनंदलोक अस्पताल के संस्थापक देव कुमार शराफ ने किया।उद्घाटन समारोह में श्री शर्मा ने कहा कि आनंदलोक अस्पताल में हृदय रोग के साथ-साथ अन्य जटिल चिकित्सा की सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन पेन क्लिनिक की अति आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मानव शरीर में किसी भी प्रकार के रोग का प्रवेश अक्सर दर्द के माध्यम से होता है, और इस पेन क्लिनिक का उद्देश्य रोगियों को उन्नत और आधुनिक दर्द निवारण चिकित्सा प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चिकित्सा यूनिट देश के बड़े अस्पतालों में उपलब्ध है और अब रानीगंज में भी अत्याधुनिक पेन क्लिनिक का शुभारंभ हो गया है, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। हमारा प्रयास है कि कम से कम खर्चे में मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा व्यवस्था यहां के लोगों को उपलब्ध कराई जाए। आनंदलोक के संस्थापक देव कुमार शराफ ने कहा कि वे अपने जीवन के अंतिम चरण में हैं और निरंतर नए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। वर्तमान चिकित्सा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के समय में, रानीगंज जैसे छोटे से शहर में तमाम प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *