हनुमान पुस्तकालय में रथ यात्रा के उपलक्ष्य में भव्य कवि गोष्ठी

हावड़ा : 08 जुलाई, हावड़ा की सलकिया हिन्दी साहित्य गोष्ठी की जुलाई महीने की मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन हावड़ा के सलकिया – बाँधाघाट के हनुमान पुस्तकालय के सभागार में पूर्व प्रधानाध्यापक राम पुकार सिंह “पुकार गाजीपुरी” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार धानुक और विशिष्ट अथिति के रूप में कमलापति पाण्डेय निडर एवं नंदू बिहारी झा उपस्थित थे।कवि गोष्ठी का शुभारम्भ नंदू बिहारी झा के सुमधुर सरस्वती वंदना से हुआ।साहित्यकार डाॅ. मनोज मिश्र के संचालन में उपस्थित वरिष्ठ रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक स्वरचित रचनायें सुनाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति देने वालों में चंंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी, डाॅ. मनोज मिश्र, नंदू बिहारी झा और कमला पति पाण्डेय निडर प्रमुख थे।अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में राम पुकार सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों , श्रोताओं, सभी रचनाकारों और विशेषकर धर्मेंद्र गिरि के संंयोजन के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपनी रचना- “धैर्य हो साथ तो हर हादसा टल जाता है/ हर समस्या का समाधान निकल जाता है।” सुनाकर श्रोताओं की वाह वाही बटोरी।अंत में अनुरागी जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलमकारों और श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट : राम पुकार सिंह – कोलकाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *