वाराणसी: गढ़वासी टोला के पूर्व पार्षद की पत्नी ने लगाया फंदा, मौत

 पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी की फाइल फोटो: 

वाराणसी । कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला मंगलागौरी क्षेत्र के पूर्व पार्षद दिलीप यादव की पत्नी ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व पार्षद की पत्नी संध्या वर्मा कोतवाली क्षेत्र के दूध विनायक की रहने वाली थीं। घटना की जानकारी पर उनके परिजन ससुराल पहुंच गए। एसीपी कोतवाली अमित श्रीवास्तव ने पूर्व पार्षद और उनके परिजनों से पूछताछ किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *