परिवार मिलन’ के संस्थापक श्री द्वारका प्रसाद गनेडीवाल की पुण्य स्मृति में श्रद्धार्पण सभा 29 जून को

महानगर की सुप्रतिष्ठत सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ‘परिवार मिलन’ के संस्थापक सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री द्वारका प्रसाद गनेडीवाल की पुण्य स्मृति में एक श्रद्धार्पण सभा का आयोजन आगामी शनिवार दिनांक 29 जून को भारतीय भाषा परिषद, 36–ए,शेक्सपियर सारणी में वयोवृद्ध समाजसेवी श्री सरदारमल जी कांकरिया की अध्यक्षता एवं आदरणीय श्रीकांत जी शर्मा ‘बाल व्यास ‘ के पावन सानिध्य में किया जा रहा है
सादा जीवन उच्च विचार के मूर्त रूप, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश प्रेम से ओतप्रोत श्रद्धेय श्री गनेडीवाल का गत सप्ताह स्वर्गवास हो गया था।
श्रद्धार्पण करेंगी निम्नलिखित संस्थायें – भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पश्चिम कलकत्ता, स्काउट्स गाइड्स डेवलेपमेंट ट्रस्ट, विक्टोरिया सुप्रभात ग्रुप, एक्सरसाइज ग्रुप, इंडियन स्काउट्स एंड गाइड्स फेलोशिप–ग्रेटर कोलकाता, श्री महेश्वरी विद्यालय, ज्ञान भारती, विश्व जागृति मिशन ट्रस्ट, नागरिक स्वास्थ्य संघ, अग्रसेन भवन, मातृ मंगल प्रतिष्ठान, श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल, सेठ जुगलदास गनेरीवाला चेरिटेबल ट्रस्ट, राजस्थान परिषद, रतनगढ़ नागरिक परिषद, सीकर नागरिक परिषद, भारतीय संस्कृति संसद, भारतीय भाषा परिषद, श्री बड़ाबजार कुमार सभा पुस्तकालय, विचार मंच, अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, पश्चिम बंगाल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, पश्चिम बंगीय मारवाड़ी सम्मेलन शिक्षा कोष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *