चिरकुंडा।चिरकुंडा स्थित तालडांगा हाउसिंग कालोनी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू की 48 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।झा व अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।मौके पर मो अमिरूल्लाह,नागेन्द्र कुमार सिंह,शशि भूषण नाथ तिवारी,महादेव मिश्र,निशिकांत मिश्रा,जीतेन्द्र मिश्रा,मंतोष यादव,परमानन्द सिंह,मिलन मल्लिक आदि थे।
