4 जून के चुनावी नतीजे के बाद तृणमूल नेता नजर नहीं आएंगे :  अंसारी

 

पुरुलिया : पुरुलिया जिला भाजपा सचिव अब्दुल अलीम अंसारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”4 जून के चुनाव नतीजों के बाद अब पुरुलिया में तृणमूल नेता नजर नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के उम्मीदवार ज्योतिर्मय सिंह महतो इस बार लाखों वोटों से जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि पुरुलिया की जनता हमेशा भाजपा के पक्ष में रही है, उन्होंने हाथ उठाकर भाजपा को आशीर्वाद दिया है। इसलिये ही तो छह विधायक और सांसद बीजेपी के हैं। इस बार भी पुरुलिया की जनता बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय के पक्ष में है। बीजेपी सांसद दूसरी बार जाएंगे दिल्ली।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में पुरुलिया की जनता और पुलिस प्रशासन सभी ने काफी सहयोग किया, इसलिए चुनाव स्वस्थ तरीके से संपन्न हुआ। दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पत्रकारों ने यह भी सवाल किया कि तृणमूल प्रत्याशी शांतिराम महतो ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय बलों ने कई जगहों पर लोगों को डरा-धमका कर ठीक से मतदान नहीं करने दिया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा कि उन्हें पता है कि वह लाखों वोटों से हार रहे हैं, इसलिए उल्टा शिकायत कर रहे हैं।
तृणमूल के लोगों ने दंगा करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके, हमारे उम्मीदवार ज्योतिर्मय सिंह महतो और हमारे कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। तृणमूल को छाप वोट करने का मौका ही नहीं मिला। इसके अलावा, आप जानते हैं कि कोई भी अच्छे लोग तृणमूल के लिये काम नहीं करते हैं। या तो माफिया या जबरन वसूली करने वाले तृणमूल में शरण लेने के लिए जाता है, या चोरी करने के लिए जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आपने देखा है कि जयपुर, झालदा, हुड़ा के इन इलाकों में तृणमूल नेताओं ने कुछ ताक-झांक करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं पता कि हम भाजपाई उचित जवाब देना जानते हैं और हमने जवाब दे दिया है। हम और जोर से कह रहे हैं, 4 जून को पुरुलिया में गेरूआ अबीर मय हो जायेगा। तृणमूल नेताओं को खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी। आपने देखा है कि पिछले 12 लोकसभा चुनावों में वे कैसे हारे हैं। वे एक निर्लज्ज दल हैं। अंत मे पत्रकारों के माध्यम से उन्होंने कहा कि पुरुलिया के सभी निवासियों को एक बार फिर धन्यवाद और शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि 4 जून को आप सभी उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशी ज्योतिर्मय सिंह महतो को आशीर्वाद देंगे। और उन्हें दूसरी बार दिल्ली भेजकर पुरुलिया के विकास को और बेहतर बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *