कोलकाता : उत्तर कोलकाता लोकसभा भाजपा प्रत्याशी तापस राय के समर्थन में तालाब बाड़ी स्थित जोड़ासांको विधानसभा के प्रमुख कार्यालय में विधानसभा के बूथ अध्यक्षों के साथ केन्द्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने बैठक की।
वर्तमान में भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख भाई मंडाविया ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा ने किया !
इस कार्यक्रम में उत्तर कोलकाता के भाजपा प्रत्याशी तापस राय, जिला अध्यक्ष तमोघना घोष, पार्षदा मीना देवी पुरोहित,पार्षद विजय ओझा,दीपांजन गुहा किशन झवर,भानु प्रकाश मिश्रा, मदन लाल गुप्ता,अनिल खैरवार, संजय मिश्रा,भोला सोनकर,धमेंद्र साव,राजीव तिवारी,मुकेश शर्मा, शैलेंद्र तिवारी एवं सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।