गर्मी से राहत हेतु श्री माथुर वैश्य जनहित परिषद ने किया हजारों नागरिकों में शर्बत वितरण

कोलकाता । श्री माथुर वैश्य जनहित परिषद ने प्रचण्ड गर्मी से राहत हेतु हजारों नागरिकों में शीतल शर्बत वितरित कर सेवाकार्य किया । परिषद के अध्यक्ष सतीश (सीताराम) गुप्ता, सचिव सुरेश कौशल के मार्गदर्शन में 10 दिन व्यापी सेवाकार्य में पूर्वांचल मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता (कपूरवाले), सुरेन्द्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजीव कौशल, नाथूराम गुप्ता, प्रवीण, अनुपम, मुकेश, प्रदीप (कोयलावाले), रोहित (लाला), राजकुमार, रजनीश पारोलिया एवम् कार्यकर्ताओं ने सेवाकार्य को सफल बनाया । महिला समिति की नीलम गुप्ता एवम् सदस्याओं का सक्रिय सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *