साक्टोरिया अस्पताल मेंअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


साक्टोरिया : ईसीएल के सांकतोड़िया स्थित अस्पताल में भारतीय मजदूर संघ द्वारा नर्सों को सम्मानित किया गया। इस दौरान फ्लोरेंस नाइटेंगल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित खान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री मृत्युंजय सिंह तथा उपस्थित
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ चौबे ने नर्सों की सेवाओं की सराहना की। कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की सेवा काफी महत्वपूर्ण है लेकिन यह भी उतना ही सत्य है कि सेविकाओं की सेवा के बिना मरीजों की सेवा अधूरी रहती। उन्होंने लोगों से इन नर्सों को सम्मान देने को कहा। मौके पर , खान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री मृत्युंजय सिंह मुख्यालय के उपाध्यक्ष असीम मुखर्जी सहायक सचिव इंद्रजीत पासवान कार्यकर्ता राजीव महतो, सीएमओ डॉक्टर अभिजीत विश्वास डॉ शताब्दी मित्रा, एस आई पीयूष सिंह, मुख्य नर्स रंजना भट्टाचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *