हजारों नागरिकों को शीतल ग्लूको पेय जल वितरित कर सेवा कार्य

कोलकाता । लायन्स क्लब ऑफ नॉर्थ कलकता, जिला 322बी1 ने मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवम ताराचन्द दत्ता स्ट्रीट में हजारों नागरिकों को शीतल ग्लूको पेय जल वितरित कर सेवा कार्य किया । लायन सुभाष मुरारका एवम मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज (हॉस्पिटल) में रोगियों एवम उनके रिश्तेदार, मित्रों की सुविधा के लिये अन्नपूर्णा भोजन सुविधा निरन्तर प्रदान की जा रही है । मनीषा अग्रवाल (डी जी), क्लब के अध्यक्ष विनोद सुराणा, सचिव गौरीशंकर कोठारी, कोषाध्यक्ष निरंजन जैन के मार्गदर्शन में लायन बंधुओं ने प्रचण्ड गर्मी में मेडिकल कॉलेज (हॉस्पिटल) एन एस रोड, कैनिंग स्ट्रीट एवम महानगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की सुविधा के लिये शीतल ग्लुको पेय जल, कैरी – पुदीना शर्बत, दही नमकीन छाछ वितरण के सेवा शिविरों का आयोजन किया है । सुरेन्द्र मंत्री, अनिल मिंडा, प्रवीण छारिया, दिलीप पसारी, ओम प्रकाश बांगड़, पवन टांटिया, प्रदीप गोयल, पवन रूंगटा एवम लायन बन्धु सेवा कार्यों में सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *