लोकसभा: कांग्रेस ने 10 नाम की सूची जारी की, दिल्ली के तीनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है। कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई हैं जिन पर आज पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। चांदनी चौक सीट से पार्टी नेता जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से छात्र राजनीति से उठे कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया है। उदित राज इस सीट पर 2014 से 19 के बीच भाजपा की टिकट पर सांसद रह चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा अमृतसर से गुरजीत सिंह आजिला, फतेहपुर साहब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत महेंद्र सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, पटियाला से धर्मवीर सिंह गांधी को टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया है। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमन सिंह के बेटे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?