मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस समारोह

 

रानीगंज – मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की फायर फाइटिंग विंग द्वारा यह दिवस मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेजिया थर्मल पावर प्लांट के प्रोजेक्ट हेड पीपी एसए मौजूद थे, थर्मल पावर प्लांट और सभी सीआईएसएफ इकाइयों के कई अधिकारी भी मौजूद थे. सीआईएसएफ कमांडेंट सोनू सिंह शिखरवा ने बताया कि अग्नि निरोधक सप्ताह पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *