
रानीगंज/ आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी घोषणा कर दी है आसनसोल से दुर्गापुर के सांसद रहे एस एस आहलूवालिया को प्रत्याशी बनाया गया है ।गौरतलब है कि एस एस अहलूवालिया इसके पहले दो बार लगातार सांसद निर्वाचित हुए थे। वह 2014 मैं दार्जिलिंग और 2019 में वर्धमान दुर्गापुर से सांसद निर्वाचित हुए थे भाजपा ने लगातार तीसरी बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है सब उन्हें उनके जन्म स्थान आसनसोल से टिकट मिला है वह आसनसोल के जेके नगर में पले बढ़े वह आसनसोल का जोहरमल जालान स्कूल के छात्र रह चुके हैं उनका विवाह भी आसनसोल में ही हुआ है। चर्चा थी कि आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरदार एस एस अहलूवालिया को अगर अवसर मिले तो कांटो की टक्कर होगी इतना ही नहीं उनकी ही जीत होगी। सरदार एस एस अहलूवालिया ने बतलाया कि देश के प्रधानमंत्री ने उन पर भरोसा जताया है उन्होंने बताया कि जीत के लिए रात दिन एक कर दूंगा एवं जनता का साथ भी मुझे मिलेगा यह मुझे पूरा विश्वास है एवं वे बचपन से ही आसनसोल लोकसभा के लोगों से जुड़े हुए हैं एवं उसे क्षेत्र की सभी समस्याओं से अवगत हैं एवं आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लोगों का स्नेह भी मुझे मिलता है उन्होंने बताया कि मैं गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर हर पल आस्था रखता हूं एवं मैं घर में ही गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है घर में ही गुरुद्वारा बनाया गया है। भारत के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों की ऊंचे पद पर सेवा विगत कई वर्षों से दे रहे हैं । तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना में लगातार कई वर्षों तक महासचिव के पद पर अपनी सेवा देते आए हैं। गुरु सिख के रूप में पूरे भारतवर्ष मैं उनकी पहचान है पूरे भारतवर्ष के सिखो के अभिभावक के रूप में उनकी पहचान है। उनके परिवार में उनके पत्नी एवं तीन पुत्र , तीन बहू एवं दो पुत्री है। दोनों पुत्री विदेश में सुप्रसिद्ध चिकित्सक है एवं उनके नाती विदेश में बैरिस्टर है। कई बार वे लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा मंत्री भी रह चुके हैं राजनीति की शुरुआत आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से ही की थी।
