आज पांच हस्तियों को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली, 30 मार्च । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित पांच प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान उनके आवास पर दिया जाएगा।

इस साल भारत रत्न सम्मान पाने वाली पांच हस्तियों में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

इनमें आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि भारत रत्न पुरस्कार वितरण समारोह के चलते शनिवार को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *