चूरू नागरिक परिषद और अन्य गैर सरकारी संगठनों द्वारा होली संगीत उत्सव का आयोजन

कोलकाता । चूरू नागरिक परिषद ने कलकत्ता सिटीजंस इनिशिएटिव और कंसर्न फॉर कोलकाता के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), कोलकाता में होली संगीत उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सीए रणजीत कुमार अग्रवाल को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुने जाने पर और एडवोकेट नारायण जैन को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया गया। बी.एल. सोती ने सभी का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. एस.के. शर्मा, राजेंद्र बच्छावत, बसंत पारख विशिष्ट अतिथि थे। अशोक पुरोहित, पवन पहाड़िया, के.एन. गुप्ता, बीजी रॉय, के.एस. अधिकारी, आर.एल. ऑडी, जगत सिंह बैद, बाबूलाल दुगड़, दीपक जैन ने सक्रिय मार्गदर्शन किया। श्रेयशी चौधरी, विजय ओझा, जोइता बसु, मीता पॉल, सुशील पारीक और अन्य ने राजस्थानी और बॉलीवुड गीत और ग़ज़लें पेश की। रोचक नृत्य भी प्रस्तुत किये गये। एडवोकेट ममता बिनानी और जोईता बसु ने सफल संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *