रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

कोलकाता ; रामकृष्ण मठ एवं मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। उनका पहले से ही इलाज चल रहा था। इसके बाद उन्हें रामकृष्ण मिशन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मेडिकल बोर्ड का हुआ गठन

मालूम हो कि स्मरणानंद जी महाराज चार दिन पहले अचानक बीमार पड़ गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई। 92 वर्षीय महाराज का इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। मठ सूत्रों के मुताबिक, स्मरणानंद जी महाराज उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए न्यूरोलॉजी और अन्य विभाग के डॉक्टर भी उन्हें देखे रहे हैं।

सीएम ममता ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्मरणानंद जी महाराज की स्थिति के बारे में सुनकर चिंता व्यक्त की। ममता ने अपने एक्स हैंडल पर महाराज की बीमारी की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने महाराज के भक्तों से कहा कि सभी को स्वामी जी के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी श्रद्धालुओं की तरह प्रार्थना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?