नगर पालिका चुनाव में भी माकपा ने भाजपा को पीछे छोड़ा, एक नगर पालिका पर कब्जा बरकरार

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी शिकस्त के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं उसमें करीब दो दशक से अस्तित्वहिन रही माकपा भाजपा को पीछे छोड़ जनाधार के मामले में दूसरे नंबर पर खिसकती जा रही है। हाल ही में संपन्न हुए निगम चुनाव में पार्टी ने भाजपा को पीछे छोड़ा था और अब नगर पालिका चुनाव का परिणाम जब बुधवार को स्पष्ट हो रहे हैं तो पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के बाद माकपा के उम्मीदवारों ने ही सबसे अधिक मत हासिल किया है। यहां तक कि रविवार को 108 नगर पालिकाओं में संपन्न हुए चुनाव के परिणाम स्पष्ट होते ही पता चला है कि राज्य की 82 नगरपालिकाओं पर तो तृणमूल कांग्रेस ने शुरुआती तीन घंटों में कब्जा जमा लिया है जबकि भाजपा के हाथ एक भी नगरपालिका नहीं लगी है। वहीं दूसरी ओर माकपा एक नगर पालिका पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है। सुबह 11:00 बजे तक स्पष्ट हुए चुनाव परिणाम के मुताबिक नदिया जिले की ताहिरपुर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हुआ है। यहां 13 वार्डों में से आठ पर माकपा और बाकी पांच पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। इस नगरपालिका पर पहले भी माकपा का ही कब्जा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?