तृणमूल नेता की सरेआम धमकी, दूसरी पार्टी को वोट दिया तो नहीं मिलेंगी नगरपालिका सेवाएं

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नगर पालिका चुनाव में भी हिंसक बयानबाजी जारी है। नदिया जिले के राणाघाट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कौशल बंदोपाध्याय ने सरेआम धमकी दी है कि जो लोग दूसरी पार्टियों को वोट देंगे उन्हें नगरपालिका की सेवाएं नहीं मिलेंगी। उनका यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल है। इसमें वह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वोट देना है तो तृणमूल को दो। अगर वोट नहीं दिए तो नगरपालिका से कुछ भी नहीं मिलेगा। बिजली पानी भूल जाओ सड़क भूल जाओ।
इसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हो गया है। कौशल देव राणाघाट नगर पालिका में 10 नंबर वार्ड से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस विडिओ को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के पास भेजने का निर्णय लिया है। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए उनसे भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। मैसेज का भी जवाब नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *