बंगाल में लुढ़का पारा, बारिश के आसार

कोलकाता, 04 फ़रवरी । बंगाल में एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो शनिवार के मुकाबले थोड़ा कम है।

रविवार के बाद सोमवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में तापमान का पारा और लुढ़कने की संभावना है।

रविवार से उत्तर बंगाल के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मंगलवार से पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मेदिनीपुर, नदिया में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना कम है। आगामी शुक्रवार से मौसम फिर बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *